मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: बुध बाजार में घनी आबादी के बीच संचालित फर्म में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एमडीए ने सख्त रुख अपनाया है। एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर सोमवार से शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र बने भवनों और रिहायशी कॉलोनियों में नियमों के विपरीत संचालित कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद संबंधित संस्थानों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी। एमडीए सचिव पंकज वर्मा का कहना है कि बुध बाजार की घटना ने घनी आबादी वाले इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को उजागर किया है। बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण कराने और आवासीय क्षेत्रों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।...