मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: दूध देने जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूपपुर टंडोला निवासी हरिओम पुत्र टीकाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून 2026 को उनका पुत्र जतिन कुमार घर से डेयरी पर दूध देने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सुशील पुत्र भजन सिंह ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जतिन के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...