मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: उन्नाव में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्रगान की अवमानना किए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम, 1971 के तहत सतीश महाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर व महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउनहाल चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मार्च निकालकर सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसी काफी देर तक डटे रहे। पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राष्ट्रगान के अपमान में कांग्रेस...