Moradabad News: रालोद महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: रालोद महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शहर के रामगंगा विहार स्थित फ्लेवर रेस्टोरेंट में महिला टीम अपनी एकजुट का परिचय देगी। संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ. संगीता सिंह का कहना है कि नियुक्ति के बाद पहली बार परिणीता सिंह मंगलवार को यहां आ रहीं हैं। वह महिला शक्ति को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर यहां आ रही हैं। इसलिए यहां उनका जोश- खरोश के साथ स्वागत किया जाएगा। महिला संगठन की ओर से स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.