मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: शाहपुर तिगरी स्थित जीवन गौशाला में एक दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास पंडित सुदेशाचार्य ने कथा का आरंभ राम नाम जप से किया। उन्होंने कथा का संक्षिप्त वर्णन करते हुए श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध और राम राज्य तक का मनोहारी प्रसंग सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यवस्था में कुंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, दीपा सिंह, सुनीता, राधे श्याम और दीपिका गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...