मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: श्री रामलीला मंचन के दौरान शनिवार को कलाकारों की ओर से विभीषण शरणागति एवं अंगद- रावण संवाद का मंचन किया गया। इससे पूर्व बीती रात लंका दहन की रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें श्री हनुमान जी के द्वारा लंका दहन के मंचन को दिखाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। श्री रामलीला मंचन में रावण द्वारा अपमानित किए जाने पर विभीषण के लंका छोड़कर भगवान श्री राम की शरण में पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें शरण देकर अपनाते हैं और उनके प्रति अपनी उदारता का परिचय देते हैं। इसके बाद अंगद-रावण संवाद की लीला में भगवान श्रीराम के दूत के रूप में अंगद लंका पहुंचकर रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने और युद्ध टालने की सलाह देते हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: लंका में पहुंचने को समुद्र पर बनाया गया सेतु ...