मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से रामगंगा के जल स्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार की शाम को इसका जलस्तर 188.230 दर्ज किया गया, जबकि सोमवार की शाम तक यह 187.630 था। हालांकि यह अभी खतरे के निशान से 190.60 से काफी दूर है। जबकि रामगंगा के जल स्तर में हुई इस वृद्धि से भी जल रामगंगा के आसपास के खेतों तक पहुंच गया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता रविंद्र ने बताया कि रामगंगा में पानी नहीं छोड़ा गया है। यह केवल पहाड़ों पर हुई बारिश का जल है। बारिश रुकने पर सामान्य हो जाएगा। यह भी पढ़ें- रामगंगा में बढ़ा जल, पास के खेतों पर 'दस्तक' यह भी पढ़ें- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद भीमगोड़ा बैराज पर गंगा उफान पर है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा और दोपहर 12 बजे अधिकतम 293.50 मीटर पहुंच गया...