मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: कब्जे और गंदगी से सिसकती रामगंगा को कब राहत मिलेगी यह बड़ा सवाल है। रामगंगा के किनारे अवैध कब्जे और उसमें गिराई जा रही गंदगी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अक्सर ई कचरा जलाने की सूचना भी आती रहती है। रामगंगा के फ्लड एरिया को खाली करवाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। बरसात में हर बार रामगंगा उफनाती है तो तमाम घरों में जल भराव होता है। शहर के किनारे कई मोहल्लों में जल भराव इसी वजह से होता है इसमें बड़ी वजह है कि तमाम घर नदी की धार तक पहुंच गए। जिगर कालोनी से कटघर पुल तक रामगंगा का जो डूब क्षेत्र है वहां तक अतिक्रमण साफ दिखाई देता है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अतिक्रमण होता चुपचाप देखते रहे और अब स्थिति काफी खराब हो चुकी है। रामगंगा के किनारे को डूब क्षेत्र तक खाली करवाना बड़ी चुनौती है। इसके लि...