मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को भूड़े का चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं में शामिल थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर विकास की नई दिशा दी। इस मौके पर अजय सारस्वत सोनी, नजाकत ठेकेदार, मोहम्मद शादान, नदीम उद्दीन कातिब, कमर सलीम, अनवर मुमताज, अनुराग शर्मा, दानिश कुरैशी, गौतम श्रोत्रिय, शमशेर खान आदि रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्...