मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता समुद्री तूफान अर्नब ने मुरादाबाद में दस्तक दे दी है। जिसके असर से गुरुवार आधी रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई वहीं, मौसम विभाग की तरफ से जो अलर्ट जारी किया गया है उसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग ने मुरादाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसमें आज शुक्रवार को बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने और बारिश के बीच ओले भी पड़ने का अंदेशा जाहिर किया गया है। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की गई है। यह भी पढ़ें- आज का मौसम 30 अक्टूबरः चक्रवाती तूफान अर्नब ने गिरा दिया पारा, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शु...