मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: कांठ रोड स्थित राजेंद्रा एकेडमी, भीकनपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी एवं पतंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक आकृतियों की राखियां और पतंगें बनाईं। पतंग मेकिंग प्रतियोगिता में मो. अरसान, मोहम्मद यासिर और विद्यांश ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तोयस मेहनरिया, मो. फैज और आदित्य द्वितीय तथा अल्फेज, यश मालिक और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्यांशी यादव, रुक्शा नाज और आरुषि परवेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका सिंह, अदीवा नूर और भूमिका द्वितीय तथा इजहा परवीन, अन्हा सैफी और मानिष्ठा तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं था...