Moradabad News: रक्षाबंधन पर कम पड़ीं बसें, बहनें हुईं परेशान
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव अचानक बढ़ गया। दिल्ली की ओर से मुरादाबाद आने वाली बसें पहले से ही यात्रियों से फुल पहुंचीं। ऐसे में मुरादाबाद से बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। भीड़ के मुकाबले बसें कम पड़ने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मुरादाबाद और पीतल नगरी डिपो के बाहर देर शाम तक सवारियों की भीड़ रही। रोडवेज के अधिकारियों ने चालक परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रूट पर बसों में पर्याप्त संख्या में सवारियों को बैठाया जाए। आरएम अम्बरीन अख्तर ने सभी एआरएम को निर्देश दिए कि जिस रूट पर सवारी अधिक हो उस रूट पर बस उपलब्ध रहनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: रक्षाबंधन पर महिलाओं का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.