मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी में होगी। इस बार जिले से 75,893 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां शुरू कर हैं और फोटोयुक्त नामावली जारी कर है। डीआईओएस रीतु तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 40,299 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 73 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 35,593 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 1126 प्राइवेट पंजीकरण हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और बायोमेट्रिक व्यवस्था सुनिश्चित होगी। फोटोयुक्त नामावली का सत्यापन विद्यालय स्तर पर कराया जा रहा है ताक...