मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: यूपी बोर्ड 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची आज जारी करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर ने बताया कि जिले में अंतरिम सूची जारी होने के बाद यदि किसी विद्यालय को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 28 अक्टूबर से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी। इस वर्ष जिले से 75 हजार से अधिक विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए बोर्ड ने कड़े मानक तय किए हैं। केंद्र की दूरी, बैठने की क्षमता, सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर ही विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए ऑनल...