मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासत तेज हो चली है। जहां जिस दल को गुंजाइश दिख रही उसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में नहीं चूक रहा। मुरादाबाद मंडल की सियासत में इस बार विपक्ष के लिए रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी चुनावी मुद्दा बन गई है। कांग्रेस, सपा और बसपा मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस मुद्दे पर कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहते।

संभल भाजपा की सियासत संभल भाजपा की सियासत के केंद्र का हिस्सा बन चुका है यह जग जाहिर है। संभल में पिछले कुछ बरसों में जो भी कार्रवाई की गई उसे एक नजीर के रूप में भाजपा पेश कर रही है। पश्चिम यूपी में ध्रुवीकरण की राजनीति हमेशा से होती आई है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी जनसभाओं में भी संभल का जिक्र जरूर होता है। मुख्यमंत्री का तुर्कों पर दिया बयान इसक...