Moradabad News: युवती घर से लापता, युवक और उसके परिजनों पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती घर से संदिग हालात में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया है। थाना मझोला क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की रात पूरा परिवार घर में सो रहे थे। सुबह उठे तो 19 वर्षीय बेटी अपने कमरे से गायब थी। आसपास और गांव में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी युवक दाताराम से बात करती थी। पूर्व में विवाद हुआ था तब सम्मानित लोगों ने समझाबुझा कर समझौता करा दिया था। आरोप लगाया कि दाताराम अपने पिता होराम, भाई बॉबी औरभूरा के साथ मिलकर युवती को गायब किया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.