Moradabad News: युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फॉलोअर्स और पोस्ट डिलीट, केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर बनी आईडी हैक कर किसी ने उसकी सारी पोस्ट और फॉलोअर्स डीलिट कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना कटघर क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने टट्टू स्टूडियो नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। आरोप लगाया कि बीते 20 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे किसी व्यक्ति ने उसकी आईडी लॉगइन कर हैक कर ली। आरोपी ने युवती के सारे फॉलोअर्स और पोस्ट डिलीट कर दिए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.