मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आजादनगर में शुक्रवार शाम जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का विरोध करने पर दो भाइयों को विशेष समुदाय के युवक और उसकी मां ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला आजादनगर निवासी राम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मयंक शुक्रवार शाम 6:30 बजे बाजार से अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही शानू ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ गाली गलौज कर दी। पिता रामसिंह और भाई अभिषेक मयंक को लेकर आरोपी शानू के घर शिकायत करने पहुंच गए। आरोप है कि शिकायत करने पर शानू और उसकी मां ने लाठी-डंडे से मयंक और अभिषेक के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। एसएचओ सिविल लाइ...