मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों की सेहत पर आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) ने हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में बच्चे आरएसवी वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आरएसवी के संक्रमण के 20 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बीर सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से आरएसवी के संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या एकाएक बढ़ी है। सुबह शाम की हल्की ठंड के साथ तापमान का उतार चढ़ाव इस वायरस के सक्रिय होने के लिए काफी ज्यादा अनुकूल है। संक्रमित बच्चों में सांस लेने में तकलीफ और सांस के साथ पसलियां चलने के लक्षण सामने आ रहे हैं। गंभीर संक्रमण के फेफड़ों तक पहुंचने...