मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरपुरकाशी में मोबाइल टावर पर चोरी करते हुए दो चोरों को टावर कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनके पास केवल और सब्जी काटने वाला चाकू आदि बरामद हुए। दोनों आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर कुलवाड़ा के रहने वाले कपिल पाल ने कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया कि एक मोबाइल टावर अमरपुर काशी में टेक्नीशियन का काम करता है। 30 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे वह अपने सहयोगी टेक्नीशियन नितिन के साथ साइट पर काम करने गया था। इस बीच उसने दो लड़कों को मौके पर देखा जो साइट पर केबल काट रहे थे। उन्हें देखकर दोनों भागने लगे तो मौके पर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास सामान भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम बिलारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवास...