मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को आठ टीमों के बीच चार क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में ग्रीन मीडोज ने सेंट मीरा एकेडमी को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में मेजबान मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने डीपीजीएस को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया। तीसरे मैच में नागपाल इंटरनेशनल ने पीएमएस स्कूल को 2-0 से और चौथे में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल ने ग्रीन मीडोज को 1-0 से हराया।पांचवें क्वार्टर फाइनल में गोल्डन गेट ग्लोबल ने क्रिप्टन पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। वहीं, पहले सेमीफाइनल में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने नागपाल इंटरनेशनल को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में...