मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना क्षेत्र निवासी माँ-बेटे के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आरोप है कि महिला नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई और उसे अपने बेटे के साथ छोड़ दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...