Moradabad News: मूसलाधार बारिश से रामगंगा विहार समेत शहर में जगह-जगह जल भराव
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: मंगलवार सुबह हुई बारिश के चलते तलीझाड़ नाला सफाई की पोल खुलकर सामने आई। नाले चोक होने के कारण पॉश कालोनी में शुमार रामगंगा विहार इलाका पूरी तरह से जलमग्न नजर आया। आफिसर्स कालोनी जाने वाली सड़क पर एक से डेढ़ फिट तक पानी भरा हुआ था। ज्यादातर सड़कें जलमग्न नजर आ रही थीं। कुछ इसी प्रकार का हाल लाइनपार के प्रकाश नगर, हनुमान नगर, जयंतीपुर, पीतल बस्ती, कुंदनपुर आदि इलाकों में नजर आया। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर सफाई कर्मचारी बारिश में भीगते हुए साफ सफाई का काम करते हुए नजर आए। जेल रोड पर भी जलभराव नजर आया। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश होते ही गर्मी से राहत, निचले इलाकों में हुआ जलभराव यहां नाले के ऊपर अवैध तरीके से दुकान बना ली गई हैं। इस कारण यहां पर हर बरसात जलभराव होता है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.