मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सोमवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश ने महानगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों की सफाई के दावों के बावजूद कई इलाके पानी से लबालब नजर आए। शहर की पॉश कॉलोनियों और घनी आबादी वाले मोहल्ले भी जलभराव की चपेट में रहे। रामगंगा विहार स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दीनदयाल नगर के ए-ब्लॉक में जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। स्थानीय लोग अतुल मेहरोत्रा, अनूप मेहरोत्रा, संजय अरोड़ा, नितीश सिन्हा ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कहा कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया...