मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। वह स्पेशल ट्रेन से टनकपुर पूर्वोत्तर रेलवे में आयोजित रेलवे परियोजना का उद्घाटन कार्यक्रम से लौटते समय यहां पहुंचे। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, एडीआरएम परितोष गौतम, सीनियर डीसीएम महेश कुमार यादव आदि रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया। डीआरएम ने उन्हें पीतलनगरी नाम से विख्यात मुरादाबाद की पीतल कला का स्मृति चिह्न भेंट किया। रेल राज्यमंत्री ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था, रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई, प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं, पंखे, शेड, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों तथा आरपीएफ की कार्यप्र...