मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- Moradabad News: दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद लंबे समय से शुष्क बने हुए मौसम में अब थोड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है दरअसल बंगाल की खाड़ी में काफी गहरा दबाव बन गया है जिसकी वजह से मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है। दबाब के असर से शुक्रवार को आसमान पर बादल छा सकते हैं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है शनिवार को मुरादाबाद में आसमान पर ज्यादा घने बादल दिखाई देंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है एक या दो बार थोड़ी तेज बारिश होने की संभावना भी है गहरे दबाव के असर से मौसम में आने वाली इस बदलाव का असर तापमान में कमी के रूप में देखने को मिल सकता है जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से ...