मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से मुरादाबाद में 17 अक्टूबर को पिंक संपूर्ण समाधान दिवस होगा। जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा में इस समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह जिले की अन्य तीन तहसीलों में भी महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर 'पिंक संपूर्ण समाधान दिवस' मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका प्रभावी निस्तारण है। महिलाओं से जुड़ी तमाम योजनाएं गतिविधियां प्रशासन संचालित कर रहा है। इसी क्रम में महिलाओं को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए यह दिवस होगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुना...