Moradabad News: मुरादाबाद में पांच दिनों तक सजेगा समूहों के उत्पादों का बाजार
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पंचायत भवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों का बाजार सजेगा। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए मंडलीय मेले का आयोजन किया गया है। 12 से 16 अक्तूबर तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार आरपी भगत ने दी है। उन्होंने बताया है कि मेले का उद्देश्य समूहों से जुड़ी महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को मंच देना है। मेले में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के अवसर मिलेंगे। महिलाओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ऑटम फेयर:आज बनेंगे, कल सज जाएंगे निर्यातकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.