मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता पिछले हफ्ते रुक-रुक कर हुई बारिश के असर से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत बनी होने के सिलसिले के बीच मौसम विभाग की तरफ से मुरादाबाद में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पांच सितंबर शनिवार और छह सितंबर रविवार को आसमान पर काफी घने बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। एक या दो बार बहुत तेज बारिश होने की भी संभावना है। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की और रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- UP Weather 4 September: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, तापमान में गिरावट ने दिलाई गर्मी से राहत मुरादाबाद में शुक्र...