मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मुरादाबाद के खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, सीनियर पुरुष हैंडबॉल, सबजूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस और सब जूनियर बालक हॉकी टीम में खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम में विकास कुमार, बलवंत सैनी, मयंक भारती, विकास सिंह, आयुष, शिवांशु, सिद्धार्थ कुमार, निखिल, विशाल, कृष्णा, अजय और साहिल अली का चयन हुआ है। टीम 12 से 15 अक्टूबर तक चित्रकूटधाम में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

टेबल टेनिस खिलाड़ियों का चयन टेबल टेनिस में नौ खिलाड़ी चयनित बालक वर्ग: विराट गुप्ता, कविश गोयल,...