मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। प्रदेश में संचालित की जा रही एक जिला एक उत्पाद (ओडीओसी) के अंतर्गत सभी जिलों के विशेष व्यंजन का कारोबार करना अब और ज्यादा आसान होगा। इस व्यंजन का कारोबार करने के इच्छुक लोगों को लोन मिल सकेगा। मुरादाबाद समेत सभी जिलों में इस वित्तीय वर्ष के लिए लोन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। मुरादाबाद में मुरादाबादी दाल से जुड़ा कारोबार करने के लिए लोन लिया जा सकेगा। मुरादाबाद में उप आयुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 48 लाख रुपये का बजट इस योजना के अंतर्गत निर्धारित किया गया है। इस बजट का इस्तेमाल उद्यमियों को मार्जिन मनी (सब्सिडी) प्रदान करने के लिए किया जाएगा। अगर लोन लेने के इच्छुक उद्यमियों की संख्या अधिक होने के चलते निर्धारित बजट कम पड़ता है तब इससे अधिक रकम भी मार्ज...