मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में दो दिन जागरूकता शिविर लगेंगे। 14 से 16 अक्टूबर इसके लिए तिथि तय की गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि शिविर की तैयारियां कर लें। कहीं किसी तरह की समस्या नहीं रहे। जनपद के आठ विकास खंडों, नगर निगम तथा विभिन्न नगर निकायों में यह शिविर आयोजित होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना पर विशेष जोर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवेदन सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14, 15 एवं 16 अक्टूबर को यह शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्य...