मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित ग्रीन ऑर्चिड सोसायटी में बिल्डर के खिलाफ निवासियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सोसायटी में कथित तौर पर फर्जी तरीके से समानांतर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) गठित किए जाने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। सोसायटी के निवासियों ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषी बिल्डर व संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री द्वारा मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता अभिषेक चौबे, जितेंद्र प्रकाश, अवधेश भंडारी, सनेश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में सोसायटी के लोग सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। आरोप लगाया है कि आरडब्ल्यूए के पंजीकरण में फर्जी और कूटरचित दस्त...