Moradabad News: मुकेश ठाकुर रालोद के नगर अध्यक्ष मनोनीत
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने पार्टी के प्रति सक्रियता, निष्ठा एवं कार्यशैली को देखते हुए मुकेश ठाकुर को राष्ट्रीय लोकदल का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोयन के बाद मुकेश ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। मनोयन पर रालोद के जिला संयोजक राहुल वाल्मीकि, पूर्व विधायक विजय यादव, विश्व अध्यक्ष श्रवण कुमार भारद्वाज, एडवोकेट परिषद के उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, विकास महासचिव संजय चौधरी, डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष करनवीर सैनी, उपाध्यक्ष साजिद चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश ठाकुर का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.