Moradabad News: मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की चौकी प्रभारी, जाना पुलिस का कामकाज
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मातीपुर उर्फ मैनी, ब्लॉक मूढापांडे की कक्षा 7 की छात्रा इल्मा को एक दिन के लिए करनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। इस दौरान एसआई प्रदीप चौधरी ने बालिकाओं को समय देकर मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वूमेन हेल्पलाइन नंबर और 112 नंबर के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि कोई घटना होने पर सूचना कैसे दर्ज की जाती है और एफआईआर क्या होती है। हेड कांस्टेबल सरवन मान ने बालिकाओं को खेल से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। विद्यालय परिवार ने समस्त करनपुर चौकी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.