Moradabad News: मिशन शक्ति के तहत छात्रा अदिति को बनाया एक दिन का थाना प्रभारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत हाईस्कूल की मेधावी छात्रा अदिति शर्मा को एक दिन के लिए मैनाठेर थाना प्रभारी बनाया गया। नौवत सिंह विद्या देवी इंटर कॉलेज की कक्षा10 की छात्रा अदिति ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते हुए जनसुनवाई की और शिकायतों के निस्तारण के लिए उपनिरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए, इसके बाद उन्होंने मिशन शक्ति कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला बैरक और थाना परिसर का निरीक्षण किया। सरकारी वाहन से क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों से दुकानों के सामने वाहन खड़े न करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी किरनपाल, महिला आरक्षी रूबी खान, विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.