मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मिशन शक्ति अभियान के तहत तहसील कांठ में आयोजित पिंक दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने क्षेत्र की मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: डरें नहीं, जागरूक बनें और अपने अधिकार पहचानें इस अवसर पर एसडीएम मयंक कुंडू, पुलि...