मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। देश को टीबी (क्षयरोग) से मुक्त करने के लिए संचालित मिशन टीबी उन्मूलन 2025 की डेडलाइन खत्म होने के बाद जनपद की ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त होने का जो आंकड़ा सामने आया है उसके मुताबिक 75 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। जिले में 643 ग्राम पंचायते हैं। ग्राम पंचायतों के टीबी से मुक्त घोषित होने का सिलसिला वर्ष 2023 में शुरू हुआ। मुरादाबाद में 2023 में 12, वर्ष 2024 में 36 और 2025 में 27 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त घोषित की गईं। अधिक से अधिक जांच करके मरीजों को ढूंढने और उनका इलाज शुरू कराने की सघन मुहिम के नतीजे में इन ग्राम पंचायतों में टीबी के मरीजों की संख्या एक निर्धारित मानक से कम मिलने के चलते उन ग्राम पंचायतों को टीबी से मुक्त किया गया। टीबी उन्मूलन के मिशन को बिना कोई...