Moradabad News: मारपीट के मामले में दोनों तरफ के 22 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम पंडिया में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में लगातार तीसरे दिन भी मारपीट हुई। गुरुवार शाम शुरू हुआ विवाद अगले दिन शुक्रवार सुबह दोबारा हो हो गया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। शनिवार सुबह फिर विवाद बढ़ गया। तीन दिन के दौरान मारपीट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और छतों से पथराव किया। इससे ट्रॉफी बनाने के लिए तैयार माल को भी नुकसान पहुंचा। वहीं दूसरे पक्ष के अनवार हुसैन ने आरोप लगाया कि कारखाने जाते समय रास्ते में उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.