मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ा के रहने वाले प्रेमपाल सिंह मौर्य पुत्र राम किशोर ने मुकदमा दर्ज कराया कि 15 जुलाई को शाम 7 बजे वह घर से कुछ सामान लेने के लिए मंगूपुरा जा रहा था। रास्ते में धनपाल, पुष्पेंद्र, शुभनेश, अंकुर निवासी मंगूपुरा ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे और लात घूसों से बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे उसके चोटें आई। मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...