Moradabad News: मारपीट कर घायल करने के मामले में कई पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़ मरेशी की वाली नन्हीं देवी पत्नी अमरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पड़ोस में रहने वाले राजाराम, बलवीर, धर्मवीर के अलावा रामबेटी, विपिन, मोहित, अनेक पाल, शिवानी, सुशीला 20 जून को शाम 6 बजे जब वह घर पर अकेली थी तो अपने हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर आ गए। जब गाली देने को मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। तब उसकी पुत्रवधू संतोष आदि ने उसे बचाया। इसी बीच रामबेटी ने सात लोगों को बुलाकर उसका घर दिखाते हुए घुसने को कहा,जब उन्होंने घर में घुसने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ कैद हो गया। 13 जुलाई को रात 12 बजे सभी लोग गाली गलौज करने लगे। मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.