मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में सोनकपुर में घर के बाहर खड़े युवक का बाइक सवारों ने ईंट से सिर फोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला सोनकपुर निवासी मनोज कुमार एक गैस गोदाम पर काम करता है। मनोज ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लड़के बाइकों में मोडिफाइड साइलेंस लगवाकर उनके घर के सामने पटाखे जैसी आवाज निकालते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने युवकों को टोक दिया था। शुक्रवार शाम के समय वह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान बाइक सवार अमन, उसका भाई विकास और एक अज्ञात युवक आए और ईंट से सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक...