Moradabad News: मानव दीपक और आकर्षक रंगोली से बच्चों ने दिया शिक्षा के प्रकाश का संदेश
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: दिवाली पर्व पर विकासखंड मूंढापांडे स्थित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में छात्र-छात्राओं ने अनूठे अंदाज में दीपोत्सव मनाया। बच्चों ने सामूहिक रूप से बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीपक और उसकी लौ का स्वरूप तैयार किया। वहीं छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक पुष्पाकार रंगोली सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने कहा कि विद्यालय में त्योहारों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवनमूल्यों से जोड़ने का प्रयास होता है। शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के साथ कराई जा रही गतिविधि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। मुकेश सिंह, विकास कुमार, अंजली सांगवान, रामचन्द्र आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: रंगोली सजाकर बच्चों ने मनाई दीवाली, शिक्षकों ने बांटे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.