मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। नगर के दुर्गा मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, श्री शिव धाम पंचशील मंदिर, पीपल टोला स्थित शिव मंदिर, होली चौक स्थित शिव मंदिर, वैश्य समाज गली के दुर्गा मंदिर, जाटवान मोहल्ले के दुर्गा मंदिर, 84 घंटा मंदिर और सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा...