Moradabad News: मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय पर गरजे कर्मचारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर बुधवार को मुरादाबाद मंडल में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। मंडल की सभी शाखाओं ने स्टेशनों पर सहायक मंडल अभियंता कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया। वहीं मुरादाबाद में चारों शाखाओं ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शन में करीब 265 कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों ने भाग लिया। धरने में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने नौ सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। मुख्य मांगों में महिला ट्रैकमैन के कोटि परिवर्तन की पिछले तीन माह से लंबित प्रक्रिया को स्वीकृत करना, रेलवे आवासों की खराब स्थिति सुधारना, छतों से पानी टपकने, दूषित पेयजल, खराब सड़कों और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना प्रमुख रूप से शामिल रहा।मंडल सचिव धर्मव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.