मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खाबरी अव्वल में महिला से मारपीट करने और उसके ऊपर दीवार गिराने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहम्मद सईद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी गुलशन घर में बर्तन साफ कर रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी इकबाल पुत्र शफी मोहम्मद, उसकी पत्नी जास्मीन तथा दो अज्ञात लोग उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से गुलशन के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि शोर-शराबा होने पर आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गए और वहां से दीवार गिरा दी, जिसकी चपेट में आने से गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इकबाल, जास्मीन औ...