मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए शारदीय नवरात्र के साथ ही शासन के निर्देश पर रविवार से मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रविवार को नगर कोतवाली के सामने से कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने इसका शुभारंभ किया। सभी अधिकारी बैनर के साथ कोतवाली क्षेत्र के बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अधिकारियों के आगे-आगे पिंक गुब्बारे लगी बाइकों पर चल रहे पुलिसकर्मी भी लोगों को जागरूक करते दिखे। मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भव्य पैदल जागरुकता गश्त के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज ...