मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा, संवाददाता। शेरपुर बहलीन निवासी रूबी सिंह (32) की उत्तराखंड के काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके भाई विपुल ने पति शिशुपाल पर मारपीट और तीन मंजिला मकान की छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर बहलीन निवासी विपुल के मुताबिक, रूबी की शादी करीब 13 साल पहले डिलारी क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी शिशुपाल से हुई थी। दंपति का चार वर्षीय बेटा तन्मय सिंह है। दोनों काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरा में किराये के मकान में रहते थे। शिशुपाल मजदूरी करता है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: काशीपुर के कुंडेश्वरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौतभाई ने पति पर लगाए आरोप...