मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: बिलारी में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के कुंडल खींचने का एक युवक ने प्रयास किया, लेकिन महिला की सजगता के कारण वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बिलारी के मोहल्ला कोरियान स्थित नागो वाले मंदिर से अधिवक्ता अभिषेक चांदना की माता इंदिरा चांदना शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उनका पीछा करते हुए आया और पीछे से कुंडल खींचने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: महिला के गले से सोने की चेन झपट बाइकर्स फरार आभास होते ही इंदिरा चांदना पीछे हट गईं और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक युवक गली से फरार हो...