मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। महानगर में विकास और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए भेजे गए 164.77 करोड़ के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि, करीब चार माह पूर्व शहर के लोगों की सुविधाओं से जुड़े कार्य कराने के लिए प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा था। करीब 164 करोड़ 77 लाख रुपये का प्रस्ताव था, जिसे विभाग के मंत्री एके शर्मा की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस धनराशि से शहर में विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। सीसी सड़कों से लेकर नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी और जलभराव की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। विभाग के प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजा गया है। जल्द ही धनराशि जारी ...